टेक एंड गैजेट्स

ISRO Chandrayaan 3 LIVE Landing Telecast: इस Direct Link से देखें चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

ISRO Chandrayaan 3 Landing Live Telecast Tracker, Live Location Status Tracking Today, Live Streaming Link on Doordarshan: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव ब्रॉडकास्ट आज 23 अगस्त को शाम 5.20 बजे से शुरू होगा। हालांकि चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय समयानुसार 18:04 बजे के आसपास होने का अनुमान है, लेकिन इस उपलब्धि से पहले का हर पल दिलचस्प होगा।

Image

ISRO Chandrayaan 3 LIVE Landing Telecast: इस Direct Link से देखें चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज चांद पर होगी चंद्रयान की लैंडिंग
  • शाम 6 बजे के आस-पास हो सकती है लैंडिंग
  • कई तरीकों से आप भी देख सकेंगे लाइव

Chandrayaan 3 Landing Live Tracker, Live Location Status Tracking: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल लाने वाली है। इसकी लैंडिंग के साथ ही भारत के नाम स्पेस की दुनिया में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। सॉफ्ट लैंडिंग को अंजाम देने के लिए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) लगातार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक यह मिशन प्लान किए गए कार्यक्रम के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लैंडिंग का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ही इसरो कामयाबी के लिए मिशन पर बारीकी से नजर रखे हुए है। आप भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। आगे जानिए कैसे।

Chandrayaan 3 Live Tracking

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव ट्रैकिंग के लिए आप ISRO की वेबसाइट (isro.gov.in) पर मौजूद इस Youtube Direct Link जा सकते हैं। वहीं आप ISRO Facebook page पर भी जा सकते हैं। इसरो की वेबसाइट पर आपको पल-पल की अपडेट मिल जाएगी। आप डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

कितने बजे से शुरू होगा लाइव

बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव ब्रॉडकास्ट आज 23 अगस्त को शाम 5.20 बजे से शुरू होगा। हालांकि चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय समयानुसार 18:04 बजे के आसपास होने का अनुमान है, लेकिन इस उपलब्धि से पहले का हर पल दिलचस्प होगा।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग में करीब 1 घंटे का समय बाकी है। वहीं लाइव टेलीकास्ट शुरू होने में आधे घंटे से कम का समय बाकी रह गया है।

क्या आ सकती है चुनौती

गहरी खाइयों और बहुत सारे गड्ढों के कारण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना मुश्किल माना जाता है। इसरो के अनुसार, मिशन के तीन उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉप्ट लैंडिंग, चंद्रमा पर घूमते हुए रोवर का परफॉर्मेंस और इन-सीटू साइंटिफिक एक्सपेरीमेंट्स को कंडक्ट करना है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article