1 टन गन्ने से कितना इथेनॉल बनता है? समझिए पूरा गणित

पिछले दो साल से हम अक्सर इथेनॉल वाले पेट्रोल की बात सुन रहे हैं। यह भी सुन रहे हैं कि गन्ने से इथेनॉल बनाया जाता है लेकिन एक सवाल है कि 1 टन से कितना लीटर इथेनॉल बनता है।

देश में पेट्रोल के साथ इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हो और किसानों की आय बढ़े। सरकार का लक्ष्य 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग हासिल करना है। ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि आखिर 1 टन गन्ने से कितना इथेनॉल तैयार किया जा सकता है।

How much ethanol is produced from 1 ton of sugarcane

1 टन गन्ने से कितना इथेनॉल बनता है? समझिए पूरा गणित/Photo-Canva

गन्ने से इथेनॉल बनाने की प्रक्रिया

गन्ने से सीधे इथेनॉल नहीं बनता, बल्कि पहले उससे रस निकाला जाता है या चीनी मिलों में उसे प्रोसेस कर के मोलासेस (शीरा) बनाया जाता है। यही मोलासेस आगे किण्वन (Fermentation) और आसवन (Distillation) प्रक्रिया से गुजरकर इथेनॉल में बदलता है। कुछ आधुनिक संयंत्रों में गन्ने के रस से भी सीधे इथेनॉल उत्पादन किया जा रहा है।

End of Feed