Travel Advisory 2025: अगर आप अचानक छुट्टी पर जाने का प्लान कर रहे हैं, या आगामी यात्रा की तैयारी कर पूरी कर चुके हैं, तो यहां भारत और दुनिया भर के कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है, जो मौजूदा समय में प्राकृतिक और भू-राजनीतिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में आप इन जगहों पर जाने से बच सकते हैं।
Travel Advisory
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के कुछ पसंदीदा लोकेशन जैसे कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिले भारी बारिश और बर्फबारी का सामना कर रहे हैं। बाढ़, भूस्खलन के चलते वहां बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। खराब मौसम के कारण वहां जनजीवन लगभग ठप्प सा ही हो गया। ऐसे में फिलहाल कुछ वक्त के लिए आप हिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशनों की यात्रा करने से बच सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कुछ दिनों से भारी बर्फबारी चालू है। भारी बारिश के चलते यात्रा में काफी व्यवधान देखने को मिला है और कुछ मार्गों में सड़कें भी बंद हैं। श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-लद्दाख जैसे राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रमुख राजमार्गों पर मोटी बर्फ जमा होने से खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों पर इसका असर पड़ रहा है।
उत्तराखंड: हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास एक ग्लेशियर फटने से भारी हिमस्खलन हुआ है। मालूम हो कि बद्रीनाथ धाम साल के इस समय खुला नहीं है, लेकिन कई यात्री इस क्षेत्र के छोटे गांवों का रुख करते हैं, ऐसे में आप इन जगहों पर यात्रा का प्लान टाल सकते हैं।
