यात्रा

मार्च में दार्जिलिंग क्यों जाना चाहिए? वजह जानकर फटाफट बना लो घूमने का प्लान

Darjeeling In March: मार्च का महीना घूमने-फिरने वालों के लिए बेस्ट होता है। ये वो महीना है जब ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ज्यादा सर्दी ऐसे में पर्यटक किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में होते हैं। स्मार्ट टूरिस्ट दार्जिलिंग का रुख करते हैं इसके पीछे का कारण समझने के बाद आप भी यहां घूमने का प्लान बना लेंगे।

Image

Darjeeling In March

March Travel Destination: मार्च का महीना और वसंत की शुरुआत पर्यटकों का ध्यान दार्जिलिंग की ओर खींचकर ले जाता है। दार्जिलिंग ऐसी टूरिस्ट प्लेस है जिसको लेकर लगभग हर पर्यटक उत्साहित रहता है। यह महीना अपने साथ सुहावना मौसम, खिलते फूल और साफ आसमान लेकर आता है। यह वह समय है जब सर्दी कम हो जाती है और गर्मी भी अपने चरम पर नहीं रहती। ऐसे में स्मार्ट टूरिस्ट दार्जिलिंग का रुख करते हैं इसके पीछे का कारण जानकर आप भी यहां की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

दार्जिलिंग में मार्च के महीने में 6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक हल्के तापमान में खुलकर पर्यटक वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। शहर के लुभावने परिदृश्य, औपनिवेशिक आकर्षण और अनूठी सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए मार्च का महीना बेस्ट होता है।

दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा की विशाल श्रृंखला के क्रिस्टल-क्लियर दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों को दार्जिलिंग की यात्रा करनी चाहिए। सूर्योदय का मनमोहक दृश्य देखने के लिए टाइगर हिल की यात्रा आप कर सकते हैं।

मार्च का महीने में दार्जिलिंग की पहाड़ियां लाल, गुलाबी और सफेद रंग की हो जाती हैं। सिंगालीला नेशनल पार्क या दार्जिलिंग का बॉटनिकल गार्डन पर्यटकों को काफी लुभाता है। मार्च का महीना दार्जिलिंग में विशाल चाय बागानों को एक्सप्लोर करने का बेस्ट टाइम होता है। सर्दियों के बाद हरे-भरे बागान खिलने लगते हैं, ऐसे में यात्री हैप्पी वैली या मकाईबारी जैसे प्रसिद्ध बागानों का दौरा कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article