यात्रा

Historical Sites: एक बार जरूर घूमें इन 4 ऐतिहासिक जगह, वीर महिलाओं से है गहरा नाता

Historical Sites Built by Women: महिलाओं द्वारा बनवाई गई इन जगहों पर आप परिवार के साथ या फिर अकेले घूमने का प्लान कर सकते हैं। ये जगहें इतिहास से गहरी जुड़ी हुई हैं जहां कम टाइम में पहुंचकर आप बेहद करीब से हमारे इतिहास को जान और समझ सकते हैं।

Image

Historical Sites Built by Women,

Historical Sites Built by Women: महिलाओं द्वारा बनवाए गए या महिलाओं के योगदान से स्थापित खास स्थानों के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक जगहे घूमना पसंद है तो हम आपके लिए ऐसी खास जगहों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो महिलाओं के द्वारा बनवाई गई हैं।

मिरजान किला: कर्नाटक में स्थित मिरजान किला गोकर्ण से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित है। 16वीं सदी का यह किला सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होने के साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस किले का निर्माण गेरोप्पा की रानी चेन्नाभैरदेवी ने करवाया था। किले के भीतर कई कमरे और संरचनाएं हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

महारानी शंकर मंदिर: जम्मू और कश्मीर में स्थित महारानी शंकर मंदिर गुलमर्ग के खूबसूरत घास के मैदानों के बीच खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता है। लाल छत वाला यह मंदिर 1915 में महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने बनवाया था। मोहिनेश्वर शिवालय के नाम से जाने जानी वाली ये जगह भगवान शिव को समर्पित है।

रानी की वाव: गुजरात में स्थित रानी की वाव गुजरात में स्थित सबसे पुरानी और शानदार बावड़ियों में से एक है। चौलुक्य राजवंश की रानी उदयमती ने अपने पति भीमदेव प्रथम के सम्मान में 1063 में इसका निर्माण करवाया था।

एतमादुद्दौला का मकबरा: उत्तर प्रदेश में स्थित एतमादुद्दौला के मकबरा का निर्माण जहांगीर की पत्नी, बेगम नूरजहां ने 1622 और 1628 के बीच करवाया था। ये बेहतरीन संगमरमर का मकबरा एक बेटी की ओर से अपने पिता मीर गयास बेग को श्रद्धांजलि है। एतमादुद्दौला का मकबरा पर्यटकों के बीच काफई ज्यादा पॉपुलर है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article