लाइफस्टाइल

गर्मियों के लिए बेस्ट है Kareena Kapoor का ये नया कुर्ता, इस समर सीजन ये नहीं पहना तो क्या पहना

करीना कपूर का सूट कलेक्शन बहुत ही शानदार है। हाल ही में बेबो खूबसूरत से गुलाबी सूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। देखें करीना कपूर के ट्रेंडी सूट डिजाइन फोटो, गर्मियों के लिए करीना की कुर्ती, सलवार डिजाइन।

Image

Kareena Kapoor Latest Suit Look

Kareena Kapoor Khan का स्टाइल हर सीजन में ट्रेंड सेट करता है, लेकिन इस बार उनका नया कुर्ता समर फैशन का परफेक्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। हल्के फैब्रिक, सॉफ्ट कलर और आरामदायक फिट के साथ यह कुर्ता न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि गर्मियों के लिए बेहद कंफर्टेबल भी है। इस कुर्ते की खास बात इसकी सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन है, जिसे आप कैजुअल आउटिंग से लेकर छोटे फंक्शन तक आसानी से पहन सकते हैं। Kareena का यह लुक बताता है कि गर्मियों में भारी कपड़ों की जगह हल्के और स्टाइलिश आउटफिट्स ही सबसे बेहतर रहते हैं। अगर आप भी इस समर सीजन कुछ ट्रेंडी और कूल पहनना चाहती हैं, तो Kareena Kapoor का यह कुर्ता आपके वार्डरोब के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकता है।

    करीना कपूर का ट्रेंडी सूट लुक

    Kareena Kapoor Suit Design

    Kareena Kapoor Suit Design

    गर्मियों के मौसम में लाइट फैब्रिक और कलर वाले सूट कुर्ते पहनना ही बेस्ट होता है। ऐसे में अगर आप भी इस समर सीजन के लिए कोई बढ़िया सा सूट प्लाजो का सेट ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए करीना कपूर का ये वाला लेटेस्ट सूट लुक ट्राई करना बेस्ट हो सकता है। कूल और एकदम ही ब्रीजी लुक के लिए तो करीना का ये पाउडर ब्लश पिंक कुर्ता प्लाजो सेट मस्ट ट्राई है। इस कुर्ता सूट सेट का कलर तो डिजाइन सब कुछ गर्मियों के हिसाब से काफी परफेक्ट लग रहा है। करीना ने इस कुर्ती के साथ लूज प्लाजो पेयर अप किया था। और साइड से शोल्डर पर लटकता दुपट्टा भी प्यारा प्यारा लुक दे रहा था।

    करीना के इस कुर्ते की स्लीव्स भी काफी ट्रेंडी लुक दे रही थी। मल्टीकलर थ्रेड से फूलों की एम्ब्रॉयडरी वाले इस कुर्ता सेट के साथ करीना ने पंजाबी जुत्तियां पहनी हुई थी। खुले बालों के साथ एकदम ही सिंपल सी स्टाइलिंग करीना के लुक में चार चांद लगा रही थी। करीना ने इस सूट लुक के साथ सिर्फ गोल्डन कलर की छोटी सी हूप ईयररिंग्स स्टाइल की थी। उन्होने ट्रेडिशनल सूट के साथ बहुत ही कूल और केजुअल लुक वाला मोटी स्क्वेयर ब्लैक फ्रेम स्पेक्स भी पहने थे।

    बेशक ही इन गर्मियों में आपको कोई सिंपल और सुंदर सा लुक फ्लॉन्ट करना है, तो आपको करीना का ये वाला लुक रिक्रिएट कर लेना चाहिए। इस कुर्ती को आप किसी कंट्रास्ट कलर की सलवार या लेगिंग तो दुपट्टे के साथ भी स्टाइल करेंगी तो लुक अच्छा आएगा। गर्मियों में सूट के साथ स्लीक बन वाला हेयरस्टाइल भी ट्रंडी लगता है।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article