भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बसा केरल अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हरे-भरे नारियल के पेड़, शांत बैकवॉटर, सुनहरे समुद्र तट और धुंध से ढकी पहाड़ियां, यहां का हर नजारा किसी सपने जैसा लगता है। यही कारण है कि केरल को ‘God’s Own Country’ यानी 'भगवान का अपना देश' कहा जाता है। यह नाम सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि इस राज्य की असली पहचान बन चुका है। यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेते हैं, बल्कि एक अलग ही शांति और सुकून का भी अनुभव करते हैं। प्रकृति और संस्कृति का ऐसा संतुलन कम ही जगहों पर देखने को मिलता है।
प्राकृतिक सुंदरता ऐसी जो दिल जीत ले
केरल की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता है। केरल का हर कोना स्वर्ग सा प्रतीत होता है। यहां के घने जंगल, झरने, चाय के बागान और शांत झीलें हर किसी का मन मोह लेती हैं। मानसून के दौरान तो यह जगह और भी हरी-भरी और जीवंत हो जाती है, जिससे यह सच में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।
बैकवॉटर का बेमिसाल अनुभव
केरल के बैकवॉटर यानी शांत जलमार्ग इसकी पहचान हैं। यहां हाउसबोट में बैठकर पानी के बीच घूमना एक अलग ही अनुभव देता है। चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण इसे और खास बनाता है।
संस्कृति और प्रकृति का संगम
केरल अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां के पारंपरिक नृत्य, रंग-बिरंगे त्योहार और मंदिरों की वास्तुकला इस राज्य को अलग पहचान देते हैं। यहां की जीवनशैली में सादगी और अनुशासन साफ नजर आता है। केरल की हवा में ही एक अलग सुकून है। यहां का शांत माहौल, साफ-सुथरा वातावरण और प्रकृति के करीब जीवन लोगों को मानसिक शांति देता है। यही कारण है कि यहां की संस्कृति और प्रकृति के अनोखे संगम को इतना पसंद किया जाता है। और केरल को भगवान का अपना देश कहा जाता है।
केरल में घूमने वाली टॉप 5 जगहें
अगर आप आने वाले दिनों में केरल की सैर पर जाने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको जरूर ही ये वाली 5 खूबसूरत और प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जाना ही चाहिए।
1. मुन्नार (Munnar)
केरल की ट्रिप पर जा रहे हैं। तो चाय के बागान, ठंडी हवा और पहाड़ों के शानदार दृश्य वाला मुन्नार हिल स्टेशन हर किसी के लिए एकदम ही परफेक्ट लोकेशन हो सकता है।
2. अलप्पुझा (Alappuzha)
बैकवॉटर की धरती के नाम से मशहूर, अलप्पुझा भी आपको जिंदगी में एक बार तो विजिट करना ही चाहिए। यहां हाउसबोट में सफर करना एक अनोखा अनुभव देता है।
3. थेक्कडी (Thekkady)
पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी के लिए प्रसिद्ध थेक्कडी, टूरिस्ट्स के लिए जन्नत जैसा है। यहां आप जंगल सफारी और बोटिंग का मजा ले सकते हैं।
4. वायनाड (Wayanad)
झरने, गुफाएं और हरियाली से भरपूर यह जगह नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग जैसी है।
5. कोच्चि (Kochi)
कोच्चि में आपको इतिहास, समुद्र और मॉडर्न लाइफ का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। खासकर फोर्ट कोच्चि एरिया, हर ट्रेवलर को बहुत ही पसंद आने वाला है।
