गर्मियों में जाने के लिए No.1 है ये वाला राज्य, कोने-कोने से टपकती है प्राकृतिक खूबसूरती

गर्मियों के मौसम में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत का ये नंबर वन राज्य जरूर ही विजिट करें। वैसे तो इंडिया में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आपको प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा रूप देखने को मिलेगा। लेकिन गर्मी में अगर कहीं जाना है, तो इस एक राज्य की सैर आपकी लिस्ट में सबसे टॉप पर होनी चाहिए।

Must Visit State in Summer 2025: गर्मियों की छुट्टियाँ आते ही लोग ठंडी और सुहावनी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। वैसे तो भारत में कई राज्य हैं जो गर्मी से राहत दिलाते हैं, लेकिन इस खूबसूरत देश में एक ऐसा राज्य है जो इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। वो राज्य है हिमाचल प्रदेश जिसे हर ट्रेवल लवर गर्मियों में विजिट करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प मानता है। यहाँ का मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और सैलानी स्थल इसे गर्मियों में घूमने के लिए बेशक ही एकदम बेस्ट बनाता है। हिमाचल प्रदेश में आप बहुत से खूबसूरत हिल स्टेशन्स विजिट कर सकते हैं, जहां नदीं, पहाड़, झरनों से लेकर बर्फ तक का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जैसा शायद ही कहीं देखा हो। ऐसे में अगर आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ किसी शानदार ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल की वादियों में जरूर कुछ दिन गुजार लें।

Travel News, Best State in India to Visit in Summer, Himachal Pradesh Places to visit

No 1 State of India to Visit in Summer

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख आकर्षण, Top Places To Visit In Himachal Pradesh

शिमला – "पहाड़ों की रानी" के नाम से मशहूर शिमला अपने ठंडे मौसम और ब्रिटिश कालीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में शिमला की खूबसूरती देखते बनती है। यहां पर जाकर आपको मॉल रोड, रिज और जाखू मंदिर जरूर देखने चाहिए।

End of Feed