यात्रा

IRCTC Nepal Tour Package: अब हजारों में कर आएं विदेश की सैर, IRCTC दे रहा सुनहैरा मौका, जानें पूरी डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 3, 2025, 07:00 AM IST

IRCTC Nepal Tour Package: आईआरसीटीसी अक्सर यात्रियों के लिए कोई न कोई टूर पैकेज लेकर आता है। इस बार IRCTC नेपाल घूमने का सुनहैरा मौका दे रही है। ऐसे में अगर आप नेपाल घूमना चाहते हैं तो आज ही आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करें।

Image

IRCTC Nepal Tour Package

IRCTC Nepal Tour Package: आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) यात्रियों के लिए कई प्रकार के पर्यटन पैकेज लेकर आते रहती है, जिनमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं शामिल रहती है। ये पैकेज यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हैं। ऐसे में एक बार फिर आईआरसीटीसी ने अपने यात्रियों के लिए शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के जरिए आप नेपाल की सैर कर सकते हैं। नेपाल अपनी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हर साल लाखों पर्यटक नेपाल की सैर करने आते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

पैकेज का नाम और कहां से होगा शुरू

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL PACKAGE EX MUMBAI (WMO018)रखा है। इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। आईआरसीटीसी ने इसे दो ग्रुप में बांटा है। पहले की शुरुआत 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक है और दूसरी ट्रिप 7 मई से 12 मई के बीच होगी। ऐसे में आप जिस समय फ्री हैं उसके हिसाब से पैकेज बुक कर सकते हैं।

पैकेज में क्‍या सुविधाएं मिलेंगी?

मुंबई से काठमांडू और वापस काठमांडू से मुंबई का इंडिगो एयरलाइन का टिकट

5 ब्रेकफास्‍ट, 5 डिनर ( शाकाहारी/मांसाहारी/जैन भोजन उपलब्ध)

दर्शनीय स्‍थल

टूर गाइड

03 रात काठमांडू में रुकने की व्‍यवस्‍था और 02 रातों पोखरा में ठहरने का प्रबन्‍ध

70 साल तक का यात्रा बीमा

नेपाल परमिट आदि

किन जगहों पर घूमने का मौका

इस पैकेज के जरिए आप पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, सुरंगकोट, बिंध्यबासिनी मंदिर, डेविल्स फ़ॉल्‍स और गुप्तेश्वर महादेव गुफा जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

कितना है कियारा

इस पैकेज की शुरुआत 46,600 रुपए से हो रही है। लेकिन ये कीमत Triple Occupancy के लिए है। Double Occupancy में कीमत 46,900 रुपए और Single Occupancy में 54,930 रुपए है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article