भाग दौड़ भरी लाइफ में सुकून के दो पल बिताने के लिए अक्सर लोग वीकेंड्स पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन मजा तब दोगुना हो जाता है जब वीकेंड लंबा हो। ऐसे में अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में दो लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। पहला लॉन्ग वीकेंड 12, 13 और 14 अप्रैल को पड़ रहा है। लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए IRCTC ने शानदार पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आप चंडीगढ़, कुफरी और शिमला जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।
पैकेज का नाम और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं
IRCTC ने इस पैकेज का नाम BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030)रखा है। इस पैकेज की शुरुआत 11 अप्रैल को लखनऊ से होगी। 5 Nights/6 Days के पैकेज में आपको ट्रेन में 3AC की कन्फर्म टिकट, शिमला में 2 रात का स्टे और चंडीगढ़ में 1 रात का स्टे। वहीं साइट विजीट के लिए शेयरिंग बेस पर रोड व्हीकल दिया जाएगा। वहीं इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट, 3 डिनर, जीएसटी और इंश्योरेंस वगैरह भी मिलेगा।
किन किन जगहों पर घूमाया जाएगा
इस ट्रिक के दौरान आपको रोज़ गार्डन, रॉक गार्डन और मनसा देवी मंदिर, पिंजौर गार्डन, माल रोड, कुफरी, स्थानीय दर्शनीय स्थल, सुखना झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इन जगहों पर घुमाने के बाद लखनऊ वापसी के लिए यात्रा 15 अप्रैल की रात में शुरू होगी।
पैकेज का किराया
पैकेज बुकिंग के दौरान आपको दो कैटेगरी Comfort और Deluxe दी जाएगी। कंफर्ट में ट्रिपल शेयरिंग टिकट की शुरुआत 22,290 से होगी। वहीं सिंगल शेयरिंग और डबल शेयरिंग की कीमत अलग अलग है। ऐसे में अगर आप ज्यादा जानकारियां पाना चाहते हैं तो irctctourism.com की साइट विजीट कर सकते हैं।
