Best Places To Celebrate Holi In India: पूरे देश में धूमधाम से होली का प्रसिद्ध और रंगीन त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। खुशियों का प्रतीक ये त्योहार हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप मार्च के महीने में इन 3 डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर होली के रंगों में डूबकर आपको अनूठा अनुभव होगा। इन 3 डेस्टिनेशन को आप मार्च में अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
holi destination
मथुरा और वृंदावन: मथुरा-वृंदावन भगवान कृष्ण की नगरी है जहां होली का उत्सव पूरे उत्साह और जोश से मनाया जाता है। यहां पर लट्ठमार होली और फूलों की होली खेली जाती है। मथुरा और वृंदावन में रंगों की मस्ती को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
जयपुर: पिंक सिटी जयपुर में होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जयपुर की होली यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही माहौल के कारण और भी ज्यादा खास हो जाती है जिसका अनुभव लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर करना चाहिए। यहां आप पैलेस होली, होलिका दहन का आनंद ले सकते हैं।
गोवा: नए साल और क्रिसमस के मौके पर तो आप गोवा गए होंगे लेकिन, इस बार होली के मौके पर यहां जाने का प्लान करें। गोवा में होली को शिग्मोत्सव या शिग्मो के नाम से जाना जाता है। ये 14 दिनों तक चलने वाला फेस्टिवल होता है जो बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
