यात्रा

IRCTC Tour Package: कम पैसों में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, रहने खाने की नो टेंशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2025, 05:08 AM IST

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए भगवान बालाजी के दर्शन का बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ इस दिव्य दर्शन पर आप जा सकते हैं। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं जानकर आप खुदको बुकिंग करने से नहीं रोक पाएंगे। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भगवान बालाजी दर्शन करने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को तीर्थयात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है। चेन्नई मेल द्वारा आरामदायक रेल यात्रा का आप लुत्फ उठा सकते हैं। इस पैकेज का नाम Lord Balaji with Vellore Golden Temple Darshan है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 फरवरी 2025 को 23.55 बजे ट्रेन नंबर 12839 द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। 27 फरवरी के अलावा आप आने वाले किसी भी गुरुवार को पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

तिरूपति और चेन्नई में होटल में ठहरने के साथ 3एसी में कन्फर्म ट्रेन टिकट आपके लिए कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 38210 का पड़ेगा।

परिवार के साथ दर्शन करने के लिए ये पैकेज बेस्ट है। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 23950 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 20050 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 11410 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577, 8100829002 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Article