यात्रा

IRCTC Tour Package: पोखरा और काठमांडू की कर आएं सैर, जानिए किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल ना केवल प्राकृतिक सौदंर्य से भरा हुआ है बल्कि एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी ये देश जन्नत से कम नहीं है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल में पोखरा और काठमांडू की सैर करवाई जाएगी।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: हिमालय पर्वत की गोद में बसा नेपाल घूमने-फिरने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है। लाइफ में कम से एक बार आपको इस देश की यात्रा जरूर करना चाहिए। बजट में आप विदेश घूम सकें इसके लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Best of Nepal नाम से बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ये पैकेज 6 दिन और 5 रात का रहने वाला है जिसमें आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे।

20 मार्च 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से नेपाल के लिए फ्लाइट से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। एयरपोर्ट पर ही आपको टूर गाइड मिल जाएगा जो पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है।

सबसे बड़ा सवाल कि इस पैकेज के लिए आपका कितना खर्चा होगा? अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 49000 रुपए का ये पैकेज पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 40000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 39600 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया और भी कम है।

इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDO04 है। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 8287930747, 8287930624, 8287930718।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article