Vietnam Tourism: तेजी से बढ़ता पर्यटन केंद्र बना वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड को पछाड़ा

Vietnam Tourism: वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल बन गया है। गौर करने वाली बात ये है कि वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बेहद आसान वीजा प्रोसेस, शानदार आतिथ्य और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करने में प्रमुख कारक साबिद हुए हैं।

Vietnam Tourism: वियतनाम का पर्यटन अपने चरम पर है। दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल वियतनाम ही है। वियतनाम दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वियतनाम 2024 में रिकॉर्ड 17.5 मिलियन विदेशी पर्यटकों के साथ सिंगापुर से भी आगे निकल गया है।

वियतनाम ने सिंगापुर के अलावा थाईलैंड को भी पीछे छोड़ा है। 2024 के पहले दो महीनों में ही, देश में लगभग 4 मिलियन विदेशी पर्यटक आए जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.2% ज्यादा है। अनुमान है कि 23 मिलियन आगंतुकों के साथ वियतनाम 2025 के अंत तक रैंकिंग में मलेशिया से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

End of Feed