यात्रा

IRCTC Tour Package: गर्मी में करें मैसूर और कुर्ग की सैर, बजट में होगी शानदार ट्रिप

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद ही कम खर्चे में मैसूर और कूर्ग की यात्रा करवाई जा रही है। 3 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने MYSORE-COORG HOLIDAY PACKAGE नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। खासतौर पर परिवार के साथ यात्रा करने के लिए इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको मैसूर और कूर्ग की यात्रा करवाई जा रही है। मैसूर दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है जो महलों के शहर के नाम से मशहूर है। मैसूर पैलेस समेत अपने शानदार महलों, आलीशान इमारतों की आपको यात्रा करवाई जाएगी।

इसके अलावा कूर्ग जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, कर्नाटक के दक्षिणी भाग में स्थित एक अद्भुत हिल स्टेशन है। अलग-अलग संस्कृति, अनोखे रीति-रिवाज और परंपराएं कूर्ग को अन्य किसी भी जगह से अलग बनाती है। धुंध भरी पहाड़ियाँ, हरी-भरी घाटियाँ, सदाबहार जंगल और लुभावने झरने यहां आप यात्रा के दौरान देख सकेंगे।

2 रात और 3 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 मार्च 2025 को मैसूर स्टेशन/बस स्टैंड से आपको पिक अप किया जाएगा जिसके बाद कैब से चामुंडी हिल्स, चिड़ियाघर, मैसूर पैलेस, सेंट फिलोमेना चर्च, श्रीरंगपट्टनम, टीपू पैलेस की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

शानदार रूम में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट का खर्चा और ट्रैवल इंश्योरेंस इसी पैकेज में शामिल होगा। अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 21,760 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा क्रमश: 11,280 रुपए और 8,300 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट यो मोबाइल ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBH03 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595931292, 8595931294, 8595931293 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article