यात्रा

दिल्ली से भी छोटे हैं ये देश, सिर्फ 1 दिन में आएं घूम, रोमांच से भरी होगी ट्रिप

countries To Visit In A Day: अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना चाहते हैं लेकिन, कम समय होने के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जो दिल्ली से भी छोटे हैं ऐसे में इन जगहों की ट्रिप आप सिर्फ 1 दिन में ही कर सकते हैं।

Image

travel guide

Best Countries To Visit In A Day: कम समय के चलते अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप नहीं कर पा रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। हम आपको डिटेल में उन देशों के बारे में जानकारी देंगे जहां आप एक दिन में ही पूरा देश घूम सकते हैं। इस यात्रा के दौरान आप प्राकृतिक सौंदर्य का तो दीदार कर ही सकेंगे इसके साथ ही ये यात्रा एडवेंचर से भरी हुई होगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश।

वेटिकन सिटी: इटली के रोम शहर में बसा वेटिकन सिटी घूमने-फिरने वालों के बेहद पसंद आएगा। वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यहां पोप का शासन चलता है। इस देश का एरिया करीब 0.49 वर्ग किलोमीटर है। सेंट पीटर्स बैसिलिका की यात्रा करना आप बिल्कुल भी मत भूलें।

मोनैको: पश्चिमी यूरोप में बसा ये देश बेहद खूबसूरत है। चकाचौंध से भरी लाइफस्टाइल के लिए फेमस मोनैको की यात्रा आपको लाइफटाइम याद रहेगी। इस छोटे से देश में दुनिया भर से पर्यटक घूमने-फिरने के लिए आते हैं।

नाउरू: माइक्रोनेशिया के इस छोटे से आइलैंड देश की यात्रा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए नाउरू जाना जाता है। करीब 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला देश नाउरू अपने सुंदर बीचों की वजह से फेमस है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article