Kedarnath Yatra: केदारनाथ जाने से पहले ये बातें जानना बेहद जरूरी, हर श्रद्धालु के लिए जरूरी चेतावनी

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक सफर नहीं, बल्कि कठिन पहाड़ी परिस्थितियों से गुजरने वाला अनुभव भी है। अगर आप केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Kedarnath Yatra: हर साल लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से बाबा केदार के दर्शन की इच्छा लेकर लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं। लेकिन, पहाड़ों की यात्रा मैदानों की यात्रा जैसी आसान नहीं होती। यहां मौसम कब बदल जाए, रास्ता कब बंद हो जाए और कब प्रशासन को यात्रा रोकनी पड़ जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है जिसके चलते केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। ऐसे में अगर आप भी केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Kedarnath Yatra

केदारनाथ यात्रा (फोटो: AI)

पहाड़ों का मौसम भरोसेमंद नहीं होता

पहाड़ों में मौसम का अनुमान लगा पाना तकरीबन नामुमकिन होता है। कुछ ही मिनटों में धूप से बारिश और बारिश से कोहरा हो सकता है। भूस्खलन, पत्थर गिरने और रास्ते बंद होने की घटनाएं यहां आम बाता हैं। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और सिर्फ होटल या ट्रैवल एजेंट की बातों पर भरोसा करके ही प्लान ना करें।

End of Feed