यात्रा

IRCTC: नॉर्थ केरल के दिव्य मंदिरों की शाही यात्रा, 3 दिन की होगी ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC: नॉर्थ केरल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की आसान और आरामदायक यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी यहां डिटेल में दी गई है।

Image

केरल के दिव्य मंदिरों की शाही यात्रा (फोटो: AI)

IRCTC: केरल के दिव्य मंदिरों की रेल यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 3 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'North Kerala Temple Rail Tour Package by VANDE BHARAT' है। 5 जून 2026 को दोपहर में कन्नूर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आपको वहां से होटल ले जाया जाएगा और चेक-इन करवाया जाएगा। परिवार के साथ अगर आप धार्मिक यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ ही यात्रा करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, सोलो ट्रैवल पर जाने का भी पा प्लान कर सकते हैं।

शाम को आप कन्नूर के दो प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करेंगे-त्रिचंबारम मंदिर और श्री राजराजेश्वर मंदिर। इसके बाद रात में होटल में ही ठहरना होगा। अगले दिन कासरगोड टूर और वापसी होगी। सुबह नाश्ते के बाद कासरगोड के लिए यात्रा शुरू होगी। यहां आप अनंतपुरा लेक मंदिर और मधुर श्री मदनंतेश्वर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर में आप बेकल फोर्ट घूमेंगे। शाम तक वापस कन्नूर लौटना होगा और फिर रात होटल में ठहराव रहेगा।

तीसरे दिन सोमवार को स्थानीय दर्शन और वापसी यात्रा होगी। सुबह होटल से चेक-आउट करने के बाद आप परस्सिनिकड़वु श्री मुथप्पन मंदिर जाएंगे। इसके बाद आपको मुझुपिलंगाड बीच भी दिखाया जाएगा। दोपहर करीब 3 बजे आपको कन्नूर रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह टूर समाप्त हो जाएगा।

गोर करने वाली बात ये है कि 5 जून के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन तक आपको खुदको अपने खर्चे से पहुंचना होगा। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹28320 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹17050 और ₹13490 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹8670 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SER055 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 8287932024, 8287932082 कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article