Uttarakhand Tourism: सिर्फ ऑफसीजन तक सीमित नहीं है उत्तराखंड, हर मौसम में होता है कुछ खास

Uttarakhand Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए उत्तराखंड में 12 महीने सातों दिन कुछ ना कुछ खास होता ही है। ऐसे में ऑफसीजन भी आप यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की यात्रा रोमांच के साथ-साथ अनूठे अनुभव से भरी हुई होती है।

Uttarakhand tourism: उत्तराखंड में पर्यटन के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण का आह्वान राज्य के लिए बेहद आवश्यक है। उत्तराखंड में सिर्फ ऑफ-सीजन में ही पर्यटकों को घूमने जाना चाहिए ऐसी मानसिकता बदलने की बेहद जरूरत है। पर्यटन के लिए 360-डिग्री दृष्टिकोण की रूपरेखा होने से एक तरफ जहां स्थानीय युवाओं को निरंतर रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी तरफ राज्य पूरी आर्थिक क्षमता का दोहन करेगा। वैसे उत्तराखंड में घूमने और करने को बहुत कुछ है ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटक भी उत्तराखंड की खूबसूरती के कायल रहते हैं। हिल स्टेशन हो या धार्मिक जगहें उत्तराखंड में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ हमेशा ही रहता है।

उत्तराखंड का पर्यटन उद्योग मौसमी है, जिसमें सर्दियों के दौरान गिरावट दर्ज की जाती है वहीं मार्च से जून तक यहां पर्यटन अपने चरम पर रहता है। कई होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे सर्दियों के दौरान ज्यादातर खाली रहते हैं, जिससे पहाड़ों पर आर्थिक ठहराव आ जाता है।

End of Feed