यात्रा

बेहद सस्ता हुआ गोवा जाना, सस्ते हुए होटल, 10 हजार से कम फ्लाइट टिकट की कीमत

Goa Trip Cost: भारत के सदाबहार बीच और नाइटलाइफ के लिए फेमस गोवा में अगर आप अवकाश मनाने के प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय है। गोवा के फ्लाइट की कीमत बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप छुट्टी मनाने के लिए तरस चुके हैं, तो अब आपके पास गोवा जाने का सबसे शानदार मौका है।

Image

goa tourism

Goa Tour Package: गोवा सुर्खियों में है। गोवा अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था। महंगे निवास स्थान, भीड़भाड़ वाले बीच और खराब परिवहन सेवाओं के बारे में शिकायतें ऐसी तमाम चीजें हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर गोवा की आलोचना हो रही थी। ऐसी भी रिपोर्ट आई थीं कि गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इन सब शिकायतों के बीच कुछ ऐसा हुआ है जो पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गोवा मौजूदा समय में भारत में सबसे किफायती छुट्टी मनाने का स्थान बन गया है।

सस्ते में कर आएं राउंड ट्रिप: वीकडेज पर मौजूदा समय में अगर आप दिल्ली से गोवा के लिए राउंड ट्रिप टिकट बुक करने का प्लान करते हैं तो ये आपको लगभग 11 हजार रुपये के आसपास बड़े ही आराम से मिल जाएगा। मुंबई से गोवा के लिए राउंड ट्रिप टिकट 7000 रुपये से कम में उपलब्ध है। यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि कुछ महीने पहले राउंड ट्रिप टिकट के लिए पर्यटकों ने 30 हजार रुपए तक का खर्चा किया है।

Goa trip cost

Goa trip cost

होटल की कीमतों में भारी गिरावट: गोवा में होटल की कीमतों में भी 50% की गिरावट दर्ज की गई है। गोवा में ठहरने के लिए आपको मौजूदा समय में 2 हजार रुपये प्रति रात में कमरा मिल जाएगा। ली मेरिडियन और रेडिसन जैसे आलीशान होटलों ने भी अपने कमरों के किराए में कमी की है।

Goa Price Drop

Goa Price Drop

ये थी शिकायत: शिकायत ये थी कि गोवा में स्थानीय कैब ऑपरेटरों की मनमानी से पर्यटक खासा दुखी हैं। गोवा में सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बेहद कम हैं ऐसे में स्थानीय कैब ऑपरेटरों के मनमानी की खबरों ने ध्यान खींचा था। इसके अलावा महंगाई और नॉर्थ गोवा बनाम साउथ गोवा भी लोगों की नाराजगी का कारण बना था।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article