Char Dham Yatra 2026: कब शुरू होगी चारधाम यात्रा? जानें यमुनोत्री से लेकर बद्रीनाथ तक सभी धामों के खुलने का दिन

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा कब शुरू होगी? यदि आप इस बार चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो जानें कब शुरू होगी चारधाम यात्रा और चारों धामों के कपाट खुलने का टाइम?

Char Dham Yatra 2026: हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं और ट्रैवल लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह पवित्र यात्रा सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का भी अनोखा संगम है। अगर आप साल 2026 में चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे जान लें कि यात्रा कब से शुरू होगी और कपाट खुलने की सही तारीख क्या है? इसके साथ ही जानें यात्रा से जुड़ी सभी तरह की जरूरी बातें।

Char dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा 2026

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत कब से होगी? - Uttarakhand Char Dham Yatra

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में शामिल है। इस यात्रा में हर साल शामिल होने देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस बार चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भक्त अपनी चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ कर सकते हैं।

End of Feed