यात्रा

Char Dham Yatra 2026: कब शुरू होगी चारधाम यात्रा? जानें यमुनोत्री से लेकर बद्रीनाथ तक सभी धामों के खुलने का दिन

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा कब शुरू होगी? यदि आप इस बार चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो जानें कब शुरू होगी चारधाम यात्रा और चारों धामों के कपाट खुलने का टाइम?

Image

चारधाम यात्रा 2026

Char Dham Yatra 2026: हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं और ट्रैवल लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह पवित्र यात्रा सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का भी अनोखा संगम है। अगर आप साल 2026 में चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे जान लें कि यात्रा कब से शुरू होगी और कपाट खुलने की सही तारीख क्या है? इसके साथ ही जानें यात्रा से जुड़ी सभी तरह की जरूरी बातें।

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत कब से होगी? - Uttarakhand Char Dham Yatra

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में शामिल है। इस यात्रा में हर साल शामिल होने देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस बार चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भक्त अपनी चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ कर सकते हैं।

कब खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव यमुनोत्री धाम है। इसे यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए आपको करीब 5-6 किमी की ट्रेकिंग करनी होगी, जिसकी शुरुआत जानकी चट्टी से होती है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल से खुल जाएंगे।

Uttarakhand Char Dham Yatra

यमुनोत्री धाम कब खुलेगा

कब खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम मां गंगा का पवित्र धाम है, जहां से गंगा नदी का उद्गम माना जाता है। यह चारधाम यात्रा दूसरा पड़ाव है। यहां मौजूद गौरी कुंड में स्थित भगवान शिव की परिक्रमा मां गंगा द्वारा की जाती है। गंगोत्री धाम के कपाट भी इस साल 19 अप्रैल से खुल जाएंगे।

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है। इसके साथ ही यह चारधाम यात्रा का तीसरा पड़ाव है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको गौरीकुंड से करीब 18 किलोमीटर का सफर करना होगा। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे।

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026

कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बद्रीनाथ धाम के दर्शन के साथ पूर्ण हो जाती है। बद्रीनाथ चारों धामों में सबसे ऊंचाई पर मौजूद मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की नर-नारायण स्वरूप में पूजा की जाती है। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल के दिन खुलेंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article