Beautiful Travel Destinations: घूमने-फिरने के साथ ही अगर आपकी यात्रा रोमांटिक और रोमांचक एहसास देने वाली हो जाए तो ये अनुभव आप शायद ही कभी अपनी लाइफ में भूल पाएं। खूबसूरत यात्रा का ख्वाब अब सच होने वाला है क्योंकि हम जिन जगहों के बारे में आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां स्टेशन पर ही आपका दिल आ जाएगा। रास्ते में आपको पहाड़, जगंल और झरने दिख जाएंगे जो एक मनोरम नजारा है।
Nature Travel
उक्शी रेलवे स्टेशन: महाराष्ट्र में स्थित उक्शी रेलवे स्टेशन रत्नागिरी की दिलकश हरियाली से घिरा हुआ है। घने पेड़, झाड़ियां और पहाड़ियों के बीच यह स्टेशन कोंकण क्षेत्र के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यात्रा के दौरान हर नजारा आपका दिल खुश कर देगा।
कारवार रेलवे स्टेशन: कर्नाटक में स्थित कारवार रेलवे स्टेशन हरियाली के बीच बसा जीता-जागता स्वर्ग है। समुद्री खूबसूरती में दाखिल होने का ये जरिया सुंदर बगीचे और हरे-भरे माहौल से घिरा हुआ है। यात्रियों को प्राकृतिक सुंदरता में खोने के साथ ही शांति का अनुभव होगा।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन: उत्तराखंड में स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कुमाऊं की पहाड़ियों की शुरुआत होती है। जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह स्टेशन काफी हरा-भरा है जहां मनोरम दृश्य देखकर आपका स्टेशन पर ही ठहर जाने का मन कर जाएगा।
पालमपुर रेलवे स्टेशन: हिमाचल प्रदेश में स्थित कारवार रेलवे स्टेशन चाय के बागानों और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। पालमपुर रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश की हरियाली के बीच स्थित है। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानने के लिए आपको जरूर इस रेलवे स्टेशन पर ठहरना चाहिए।
