यात्रा

स्टेशन पर ही आ जाएगा दिल, रास्ते में दिख जाएंगे पहाड़, जगंल और झरने, दिलचस्प होगी यात्रा

Green Railway Station India: इस यात्रा के दौरान आपको ऐसा लग सकता है जैसे रास्ते की हर घड़ी में नई दुनिया खुल रही हो। इस मनोरम यात्रा के दौरान हर मोड़ पर एक नई कहानी बन रही होगी जो आपको जीवन पर्यंत याद रहेगी। इन जगहों के बारे में डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Nature Travel

Beautiful Travel Destinations: घूमने-फिरने के साथ ही अगर आपकी यात्रा रोमांटिक और रोमांचक एहसास देने वाली हो जाए तो ये अनुभव आप शायद ही कभी अपनी लाइफ में भूल पाएं। खूबसूरत यात्रा का ख्वाब अब सच होने वाला है क्योंकि हम जिन जगहों के बारे में आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां स्टेशन पर ही आपका दिल आ जाएगा। रास्ते में आपको पहाड़, जगंल और झरने दिख जाएंगे जो एक मनोरम नजारा है।

उक्शी रेलवे स्टेशन: महाराष्ट्र में स्थित उक्शी रेलवे स्टेशन रत्नागिरी की दिलकश हरियाली से घिरा हुआ है। घने पेड़, झाड़ियां और पहाड़ियों के बीच यह स्टेशन कोंकण क्षेत्र के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यात्रा के दौरान हर नजारा आपका दिल खुश कर देगा।

कारवार रेलवे स्टेशन: कर्नाटक में स्थित कारवार रेलवे स्टेशन हरियाली के बीच बसा जीता-जागता स्वर्ग है। समुद्री खूबसूरती में दाखिल होने का ये जरिया सुंदर बगीचे और हरे-भरे माहौल से घिरा हुआ है। यात्रियों को प्राकृतिक सुंदरता में खोने के साथ ही शांति का अनुभव होगा।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन: उत्तराखंड में स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कुमाऊं की पहाड़ियों की शुरुआत होती है। जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह स्टेशन काफी हरा-भरा है जहां मनोरम दृश्य देखकर आपका स्टेशन पर ही ठहर जाने का मन कर जाएगा।

पालमपुर रेलवे स्टेशन: हिमाचल प्रदेश में स्थित कारवार रेलवे स्टेशन चाय के बागानों और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। पालमपुर रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश की हरियाली के बीच स्थित है। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानने के लिए आपको जरूर इस रेलवे स्टेशन पर ठहरना चाहिए।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article