Triund Trek: घने जंगलों से गुजरता जादुई रास्ता, सिर्फ 2 दिन में कर सकते हैं पूरा, जानें 5 जरूरी बातें

Triund Trek: त्रिउंड ट्रेक ऐसा रोमांच है जहां घने देवदार के जंगल, खुला आसमान और बर्फीली चोटियां हर कदम पर साथ चलती हैं। चलिए जानते हैं इस आसान लेकिन बेहद खूबसूरत सफर की खास बातें।

Triund Trek: अगर आप दिल्ली-NCR या आसपास रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो त्रिउंड ट्रेक आपके लिए एकदम परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। त्रिउंड ट्रेक की खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई बहुत प्रोफेशनल ट्रैकर होने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहली बार भी ट्रेकिंग कर रहे हैं, तब भी इसे आराम से किया जा सकता है। धर्मशाला की कांगड़ा घाटी में स्थित ये ट्रेक आपको जैसे-जैसे ऊपर ले जाता है, वैसे-वैसे सामने धौलाधार पर्वतों का शानदार नजारा खुलता जाता है। बर्फ से ढकी चोटियां और दूर तक फैली हरियाली देखकर सच में मन खुश हो जाता है।

घने जंगलों से गुजरता जादुई त्रिउंड ट्रेक (photo: AI)

घने जंगलों से गुजरता जादुई त्रिउंड ट्रेक (photo: AI)

ये ट्रेक छोटा जरूर है, लेकिन रास्ता थोड़ा खड़ा है, यानी चढ़ाई थोड़ी मेहनत वाली लग सकती है। लेकिन जैसे ही आप ऊपर पहुंचते हैं रास्ते पर चलने का मजा सारी थकान भुला देता है। बीच-बीच में पक्षियों की चहचहाहट भी सुनाई देती है, जिससे पूरा माहौल और भी शांत और खूबसूरत लगने लगता है। खासकर अगर आपको नेचर और बर्ड वॉचिंग पसंद है तो ये जगह आपके लिए बोनस है।

End of Feed