यात्रा

केरल बैकवाटर्स जाएंगे भूल, इस बार जल यात्रा के लिए करें इन जगहों का चयन

भारत के विविध परिदृश्यों और संस्कृतियों का अन्वेषण करने के लिए आप अपनी बकेटलिस्ट में इन दो जगहों को शामिल कर सकते हैं। भारत में ही आपको अद्वितीय जलीय अनुभव मिल जाएगा। झील के प्रवासी पक्षियों को देखना हो या फिर हिमालयी रोमांच का आनंद लेना हो आपको सबकुछ मिल जाएगा। नाव की सवारी हर यात्री के लिए सुंदरता, संस्कृति और रोमांच का वादा करती है।

Image

trips beyond Kerala backwaters

Trips Beyond Kerala Backwaters: जब भी पर्यटक भारत में बोटिंग के बारे में विचार करते हैं तो हमेशा शांत केरल बैकवाटर का विकल्प चुनते हैं लेकिन, इस बार आप अपने बकेटलिस्ट का विस्तार कर सकते हैं। भारत में बोटिंग सिर्फ परिवहन का एक तरीका नहीं है बल्कि यह आपको उन परिदृश्यों, संस्कृतियों और पारिस्थितिकी तंत्रों की झलक प्रदान करता है जो अछूते और अदृश्य हैं। ऐसे में अगर आप हटकर ट्रैवल प्लान करने का सोच रहे हैं तो इस बार कुछ नए विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

इस अनुभव के लिए आपको विदेश जाने की भी जरूरत नहीं है। विदेश आपके लिए जितने विकल्प प्रदान करता है, उससे कहीं ज़्यादा विकल्प भारत में ही मौजूद हैं जो आपको सुंदरबन मैंग्रोव से लेकर गंगा के दिव्य तटों तक ले जाएंगे। भारत में खूबसूरत नाव की सवारी सुंदरता और रोमांच से भरपूर होती है।

सुंदरबन मैंग्रोव क्रूज (Sundarbans Mangrove Cruise West Bengal): दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव डेल्टा में सुंदरबन क्रूज आपको एक जीवंत एहसास प्रदान कर सकता है। सुंदरबन रहस्यमय रॉयल बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छों और शानदार और अनोखे पक्षियों का घर है। दूसरी दुनिया से प्रकृति के साथ एक अनुभव को करीब से महसूस करने के लिए इस बार आप अपनी बकेटलिस्ट में सुंदरबन मैंग्रोव क्रूज को शामिल कर सकते हैं।

ब्रह्मपुत्र क्रूज (Brahmaputra River Cruise Assam): भारत की सबसे शानदार नदी यात्रा में ब्रह्मपुत्र क्रूज का नाम भी आता है। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको शुद्ध प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ने का काम करता है। चाय के बागानों, आदिवासी गांवों, प्राचीन मंदिरों और काजीरंगा जैसे वन्यजीव अभयारण्यों से होकर आपकी यात्रा गुजरेगी। शानदार अनुभव के लिए लाइफ में कम से कम आपको एक बार इसका चयन करना ही चाहिए।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article