IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने VIZAG-CITY OF DESTINY नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है जिसके तहत आप विशाखापट्टनम के प्रमुख आकर्षण स्थलों के दीदार कर सकेंगे। थोटलाकोंडा और रुशिकोंडा बीच, बढ़ते झरने, रोमांचकारी गुफाएं और आरामदायक उद्यान, जनजातीय संग्रहालय, कॉफी बागान, वनस्पति उद्यान, गलीकोंडा व्यू पॉइंट और बोर्रा गुफाएं, शिमचलम मंदिर की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 24 अप्रैल 2025 को रात्रिकालीन ट्रेन यात्रा के द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12839/ MAS HWH SF Exp द्वारा 23.55 बजे प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि 24 अप्रैल के अलावा आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
3AC क्लास में कन्फर्म रेल टिकट होगा। डिलक्स रूम में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 41150 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 25300 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 19960 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR141 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
