क्या है सॉफ्ट ट्रैवल? भागने की बजाए डूबने पर रहता है फोकस

Travel trends 2025: स्पा में पूरा दिन बिताने या हाथ में ड्रिंक लेकर समुद्र के किनारे एक शांत सुबह बिताने के बारे में विचार करें। आज हम आपके साथ सॉफ्ट ट्रैवल के बारे में डिटेल में बात करने जा रहे हैं। मौजूदा समय में पर्यटक घूमने-फिरने के दौरान भी मानसिक शांति और आराम को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

Soft Travel Trend: शहर की भागम-भाग से दूर आप किसी अनोखे कैफे में चाय की चुस्की ले रहो हों या अंडमान के किसी बीच पर बैठकर सूर्यास्त का मजा ले रहे हों। यात्रा कार्यक्रम के दौरान कोई भी जल्दबाजी नहीं, कोई उन्मत्त पर्यटन नहीं, बस शुद्ध और बिना किसी नोंकझोंक के अनफिल्टर्ड शांति।

हम बात कर रहे हैं सॉफ्ट ट्रैवल की जो 2025 का सबसे हॉट और ट्रेंड टॉपिक है। सॉफ्ट ट्रैवल यात्रियों को दुनिया को शांत तरीके से एक्सप्लोर करने में मदद कर रहा है। हिल्टन ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पांच में से एक से ज्यादा यात्री अवकाश के दौरान यात्रा करते समय आत्म-खोज या मानसिक स्वास्थ्य को ही ध्यान में रखते हुए ट्रैवल का प्लान बनाते हैं।

End of Feed