IRCTC Dubai and Abu Dhabi Tour Package: आईआरसीटीसी ने मार्च के इस महीने को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए एक नया और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम Dazzling Dubai and Abu Dhabi ex Mumbai है जिसमें आपको कम खर्चे में दुबई और अबू धाबी के आकर्षण पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज को विशेष रूप से घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। दुबई और अबू धाबी के ज्यादातर शानदार पर्यटन स्थलों को आपकी यात्रा में कवर किया जाएगा।
दुबई सिटी टूर, बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, BAPS हिंदू टेंपल की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 अप्रैल 2025 को मुंबई से शारजाह के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। मील प्लान ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 92210 का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 78800 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 76900 तय किया गया है। 4 से 10 साल तक के बच्चों के लिए किराया 75000 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO012 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर वॉट्सएप या sweta5601[at]irctc[dot]com या इस मेल आईडी पर मैसेज ड्रॉप कर सकते हैं।
