Weekend Getaway Near Gurgaon: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर कुछ वक्त शांति में बिताने के लिए शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। गुरुग्राम के बेहद पास कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स हैं जहां आप कार से 1 दिन में यात्रा कर सकते हैं। ये जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए आदर्श लोकेशन हैं। आइए जानते हैं उन हिल स्टेशन के बारे में जिन्हें आप एक दिन में कार से ट्रिप पर जा सकते हैं।
मसूरी: उत्तराखंड में स्थित मसूरी की गुड़गांव से दूरी तकरीबन 280 किलोमीटर है। 6 से 7 घंटे में सड़क मार्ग से आप यहां पहुंच जाएंगे। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत दृश्य, शांत वातावरण आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आप प्रसिद्ध कांटिटी फॉल, गन हिल और कैमल बैक रोड की यात्रा कर सकते हैं।
नैनीताल: उत्तराखंड में स्थित नैनीताल की गुड़गांव से दूरी तकरीबन 300 किलोमीटर है। लगभग 7-8 घंटे में सड़क मार्ग के जरिए आप यहां पहुंच सकते हैं। शांत झीलों और घने जंगलों से घिरे नैनीताल की यात्रा बेहद मनोरम होती है। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, टिफिन टॉप, और स्नो व्यू पॉइंट जैसी आकर्षक जगहों पर आप यहां यात्रा कर सकते हैं।
कसौली: हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली गुड़गांव से लगभग 280 किलोमीटर दूर स्थित है। सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में 5-6 घंटे का समय लगता है। अगर आप एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो फिर ये यात्रा आपके लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। यहां आप सनसेट पॉइंट, कसौली चर्च, और हिल्स का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।
