Cheap Flights India: आज हम आपको बताएंगे उस ट्रैवल हैक के बारे में जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। अगली बार जब आप फ्लाइट टिकट बुक कर रहे होंगे तो ये हैक आपके बेहद काम आ सकता है और आपकी अच्छी खासी बचत करा सकता है। दरअसल, मंगलवार का दिन हवाई टिकट खरीदने के लिए बेहद सस्ता दिन होता है। इस दिन फ्लाइट टिकट्स की कीमतें आमतौर पर सबसे कम होती हैं।
Cheap Flights India
What is the best time to buy flight tickets (सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट)
विशेषज्ञों के मुताबिक फ्लाइट बुक करने के लिए सप्ताह का सबसे अच्छा दिन मंगलवार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सोमवार रात को एयरलाइंस द्वारा अपने टिकट्स की कीमतों में बदलाव किए जाते हैं। ऐसे में मंगलवार को ज्यादातर एयरलाइंस अपनी बची हुई टिकट को सस्ती कीमत पर बेच देती हैं।
Which day will flight charges be less? (फ्लाइट टिकट कब सस्ता होता है)
ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को आधी रात के आसपास फ्लाइट का टिकट बुक करने पर आप लगभग 6% की बचत कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपके गंतव्य और आपके स्थान जैसे कारक भी इस पर व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं। नया अध्ययन यह भी बताता है कि गुरुवार के दिन भी टिकट बुक करना आपके लिए बजट का सौदा हो सकता है। इस दिन अधिकांश बाजारों में कीमतों में छूट होती है। गुरूवार को घरेलू संभावित बचत 3.4% और अंतर्राष्ट्रीय संभावित बचत 3.5% हो सकती है।
On which day flight tickets are cheap in India
अच्छे दिन के साथ बुरा दिन भी होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्रवार को टिकट बुक करना आपके लिए घाटे का सौदा होता है। इस दिन किराया 3% तक बढ़ जाता है। यह भी कहा जाता है कि घरेलू यात्राओं के लिए, यात्रा का सबसे सस्ता दिन एयरपोर्ट पर निर्भर करता है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए, यह ज्यादातर गुरुवार है।
