यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ कम पैसों में घूम आएं आइलैंड, 6 दिन का है टूर पैकज

IRCTC Tour Package: सौंदर्यता के साथ-साथ विचित्रता का समावेश देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। आईआरसीटीसी ने आपके लिए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये पैकेज बेस्ट है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए Romantic Andaman Holidays नाम से बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की यात्रा करवाई जा रही है। विशेष रूप से ये पैकेज परिवार के साथ ट्रैवल करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह अपनी खूबसूरती के कारण सदियों तक पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। सुंदरता का प्रतिमान होने के साथ ही ये सुरम्य असाधारणता से भरपूर परिदृश्य प्रस्तुत करता है। इन द्वीपों पर फैले घने जंगल, असंख्य विदेशी फूल और पक्षी एक काव्यात्मक और रोमांटिक माहौल बनाते हैं। घुमावदार समुद्र तट के किनारे पर खूबसूरत ताड़ के पेड़ समुद्र की लय में लहराते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 2 मार्च 2025 को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आपके आगमन के साथ इस यात्रा की शुरुआत होगी। स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा आपको होटल में ले जाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद पोर्ट ब्लेयर आपको घुमाया जाएगा।

शानदार रुम में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। भोजन का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 46,080 का पड़ेगा।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 27,500 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 25,300 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 17,100 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH96 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595904075, 8595904073, 8595909607 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article