यात्रा

Train Journeys: रेल यात्रा के दीवानों के लिए ये देश हैं जन्नत, रास्ते ही बन जाएंगे मंजिल

Train Journeys: इन अनोखे स्टॉप्स पर यात्रा करना ना केवल एक यात्रा का अनुभव है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का भी एक गहरा अनुभव प्रदान करता है। ट्रेन प्रेमियों के लिए ये स्थान अवश्य देखने योग्य हैं।

Image

रेल यात्रा के दीवानों के लिए ये देश हैं जन्नत

Train Journeys: भारतीय रेलवे अपने अलग-अलग और दिलचस्प स्टेशनों के लिए फेमस है। ट्रेन से सफर करना सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं होता, बल्कि रास्ते में मिलने वाली खूबसूरती, कल्चर और लोकल लाइफ को महसूस करने का भी मौका देता है। अगर आप भी ट्रेन लवर हैं, तो ये ऑफबीट ट्रेन स्टॉप्स (unique railway stations) आपकी ट्रिप को और मजेदार बना देंगे

दुर्वा रेलवे स्टेशन, गोवा: गोवा का ये स्टेशन थोड़ा अलग वाइब देता है। यहां पास में एक शानदार वॉटरफॉल है, जिसे ट्रेन से गुजरते वक्त देखना ही अपने आप में मजा है। नेचर लवर्स के लिए तो ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप दोनों के लिए ही ये डेस्टिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है।

नीलगिरी माउंटेन रेलवे, तमिलनाडु: ये सिर्फ ट्रेन नहीं, पूरा अनुभव है। पहाड़, हरियाली और ठंडी हवा—सब कुछ एक साथ मिलता है। ऊपर से ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज भी है, तो समझ लो ट्रिप और भी खास हो जाती है।

बिलिमोरा-वाहगई, गुजरात: अगर आपको जंगल और शांति पसंद है, तो ये रूट ट्राई करना बनता है। यहां ट्रेन के रास्ते में घने जंगल, छोटी-छोटी नदियां और पहाड़ी नजारे देखने को मिलते हैं। काफी फिल्मों वाली वाइब यहां आती है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: यहां ट्रेन तो नहीं चलती, लेकिन फेरी से द्वीपों के बीच घूमना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है। चारों तरफ समंदर और नीला पानी पूरा अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है।

सिक्किम का ताशींग रेलवे स्टेशन: ये स्टेशन ऊंचाई पर बना है और यहां का मौसम और नजारे दोनों ही कमाल के हैं। यहां से हिमालय का नजारा देखना मतलब असली नेचर थैरेपी का एहसास होता है।

हिमाचल प्रदेश का कालका-शिमला रेलवे: ये ट्रेन जर्नी तो फुल फिल्मी लगती है। पहाड़, टनल, छोटे-छोटे गांव और ठंडी हवा—सब कुछ मिलेगा। ये भी यूनेस्को हेरिटेज साइट है, तो ट्रिप और भी यादगार बन जाती है। अगर आप ट्रेन से घूमने के शौकीन हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर डाल शामिल करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article