Tourist Places Near Mount Abu: नक्की झील से लेकर हनीमून प्वाइंट तक, माउंट आबू के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया और सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 28, 2023, 02:53 PM IST

Tourist Places Near Mount Abu: माउंट आबू ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी सुंदर (Tourist Places Near Mount Abu) और बढ़िया जगहें हैं। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से माउंट आबू की दूरी 820 किलोमीटर है।

Tourist Places Near Mount Abu: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान (Rajasthan Tourism) बेहद सुंदर और बढ़िया जगह है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़िया एक टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) मिल जाएंगे। ऐसी ही एक जगह है माउंट आबू (Mount Abu)। माउंट आबू एक फेमस हिल स्टेशन (Hill Station) है। चाहे आप वन्यजीव प्रेमी हों या इतिहास प्रेमी, आपको घूमने के लिए माउंट आबू जरूर जाना चाहिए। सिर्फ माउंट आबू ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी सुंदर (Tourist Places Near Mount Abu) और बढ़िया जगहें हैं। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से माउंट आबू की दूरी 820 किलोमीटर है। आज हम आपको माउंट आबू के आसपास घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आप इन जगहों पर अपने पूरे परिवार के साथ आकर अच्छा टाइम बिता सकते हैं।

माउंट आबू के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Mount Abu)

दिलवाड़ा जैन मंदिर (Dilwara Jain Temples)

दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू के आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। चमकदार सफेद संगमरमर के पत्थर पर जटिल नक्काशी के साथ, मंदिर में उत्कृष्ट अद्वितीय मानव शिल्प कौशल है। मंदिर की अंदर की दीवारें, छतें, खंभे और तोरणद्वार शानदार डिजाइन और पैटर्न से सजाए गए हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां आने का सही समय है।

End of Feed