Tourist Places near Hyderabad within 100 km: समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वादिष्ट खान-पान के लिए फेमस हैदराबाद तो शायद आप जा चुके हों। हैदराबाद एक ऐसी जगह है जो हमेशा से ही घूमने-फिरने वालों को पसंद आई है। ऐसे में अगर आप हैदराबाद घूमने जाएं तो उसी के पास मौजूद इस प्यारी सी जगह पर जाना ना भूलें। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे हैदराबाद के पास बसी उस जन्नत जैसी जगह के बारे में जिसके बारे में जानने के बाद आप फटाफट से वहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
ananthagiri hills
Ananthagiri Hills: हैदराबाद के पास 100 किमी के भीतर सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक अनंतगिरी हिल्स है। एक दिन की यात्रा के लिए ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। पहाड़ियों के पास के जंगल इस जगह में एक अलग आकर्षण जोड़ते हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां जैसे ही आप पहाड़ी की चोटी पर पहुंचेंगे, हरियाली के व्यापक दृश्य आंखों के लिए एक स्वागत योग्य नजारे से कम नहीं दिखेंगे। यहां का मौसम सामान्यतः ठंडा और सुखद रहता है। मानसून के दौरान यह एक ताजा ठिकाना है।
प्रमुख आकर्षण: प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुबह की सैर करना एक अद्भुत अनुभव होता है। अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो हर साल तमाम भक्तों को आकर्षित करता है। इस जगह पर दो ट्रैकिंग ट्रेल्स भी हैं जो ट्रेकर्स और कैंपर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। एक रोमांचक यात्रा के लिए ये जगह हमेशा ही टूरिस्ट को आकर्षित करती है। इस सुंदर हिल स्टेशन की यात्रा आपका दिन बना देगी।
हैदराबाद से दूरी: हैदराबाद से अनंतगिरी हिल्स की दूरी 79 किमी है। लोकेशन की बात करें तो विकाराबाद बस स्टैंड से 7 किमी की दूर पर ये जगह बसी है जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। मंदिर का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 बजे से रात 8.30 बजे तक होता है। मंदिर में दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
