Within 100 Kms Delhi: दिल्ली से केवल 100 किलोमीटर दूर बसे हैं ये खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन, जहां वीकेंड पर लगता है टूरिस्ट का मेला

Tourist places near Delhi: दिल वालों की दिल्ली कहे जाने वाली देश की राजधानी वैसे तो अपने आप में ही एक दिलचस्प जगह है। लेकिन आज हम आपको दिल्ली से मात्र 100 किलोमीटर दूरी मौजूद कुछ ऐसे टूरिस्ट स्पॉट बताने जा रहे हैं, जहां जीवन में एक बार आपका जाना तो जरूर बनता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह जगहें...

Travel Destination Near Delhi 2024: दिल्ली शहर की हर मीनार और दीवार अपने इतिहास को बताती है। दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ पुराने समय में राजा-महाराजाओ के राज्य की केंद्र बिंदू भी थी। दिल्ली में बहुत-सी दिलकश और शानदार जगहें है जो आने वाले यात्रियों का मन मोह लेती है। लेकिन अगर आप उनमे से है जिन्होंने दिल्ली की हर जगह को घूम चुके है और वीकेंड में किसी नई और नजदीक जगह पर जाना चाहते है तो इन जगहो पर जाइए जो कि दिल्ली से बस 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। आज हम आपको 4 ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते है।

tourist destination near delhi

दिल्ली से केवल 100 किलोमीटर दूर टूरिस्ट प्लेस

नीमराणा फोर्ट

दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद राजस्थान में स्थित नीमराणा फोर्ट एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है अगर आपको इतिहास और प्राचीन संस्कृति से लगाव है। नीमराणा के राजा राजिंदर सिंह के पूर्वजों ने 1464 में इस विशाल किले का निर्माण करवाया था। इस फोर्ट में 14 मंजिलों पर 81 कमरे है जहां आप वीकेंड पर अपने परिवार के साथ जा सकते है। नीमराणा जाने के लिए आपको एन.एच 48 के मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा।

End of Feed