Tourist Places Near Chandigarh: देश में घूमने के बढ़िया ऑप्शंस में चंडीगढ़ (Chandigarh) का नाम जरूर आता है। देश के सभी राज्यों में लोग यहां घूमने (Travel) के लिए जरूर आते हैं। वीकेंड (Weekend) में परिवार, दोस्तों और गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ आप यहां घूमने के लिए आसानी से आ सकते हैं। आप चंडीगढ़ फ्लाइट, ट्रेन, बस या खुद कार या बाइक से भी आ सकते हैं। चंडीगढ़ (Tourist Places in Chandigarh) बेहद सुदंर जगह है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे, जहां आप मौज-मस्ती के लिए जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि चंडीगढ़ (Places to Visit in Chandigarh) आने पर आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।
Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ में घूमने के हैं कई सारे बढ़िया ऑप्शन।
चंडीगढ़ के आसपास घूमने की ये हैं बेस्ट जगहें (Tourist Places Near Chandigarh)
मोरनी हिल्स (Morni Hills)
चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए आप मोरनी हिल्स जा सकते हैं। मोरनी हिल्स पंचकुला जिले में स्थित है। हरी-भरी हरियाली, शांत झीलें इसे चंडीगढ़ के पास पसंदीदा पिकनिक स्पॉट और देखने लायक जगहों में से एक बनाते हैं। चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी 45 किलोमीटर है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।
सुखना झील (Sukhna Lake)
सुखना झील चंडीगढ़ के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। मानव निर्मित ये झील 3 किलोमीटर तक फैली हुई है। झील पिकनिक स्पॉट के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ जा रहे हैं तो आपको घूमने के लिए यहां जरूर जाना चाहिए। वीकेंड में यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
रोज गार्डन (Rose Garden)
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित रोज गार्डन में लगभग 825 किस्मों के फूलों और 32,500 किस्मों के पेड़ है। इसे ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। घूमने के लिए चंडीगढ़ आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। बच्चों को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आती है।
इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple)
चंडीगढ़ में घूमने के लिए इस्कॉन मंदिर भी बढ़िया ऑप्शन है। चंडीगढ़ के इस्कॉन मंदिर में सालभर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित इस मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
