यात्रा

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में लीजिए ओडिशा का पूरा मजा, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का झील, कोणार्क और पुरी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा।

Image

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में लीजिए ओडिशा का पूरा मजा।

IRCTC Odisha Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। आपको यहां हर तरह और हर प्राइस के टूरिस्ट पैकेज (Tourist Package) मिलेंगे। घूमने के लिए ओडिशा (Odisha Tourist Places) एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां भी कई सुंदर-सुंदर जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। अगर आप अगले महीने ओडिशा घूमने का प्लान (Places to Visit in Odisha) कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप ओडिशा के कई सुंदर-सुंदर (Tourist Places in Odisha) शहर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम THE GOLDEN TRIANGLE OF ODISHA EX CHENNAI (SMA40) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का झील, कोणार्क और पुरी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा।

टूर पैकेज में मिलेगा 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात भुवनेश्वर और 2 रात पुरी में रुकेंगे। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में ट्रैवल इश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसीटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 46,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,500 रुपए और बिना बेड लेने पर 25,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article