Tourism in Goa: इस साल आपकी गोवा की यात्रा बहुत अधिक मंत्रमुग्ध होने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, गोवा में पर्यटन इस साल सामान्य से पहले शुरू हो चुका है, क्योंकि समुद्र तट ऑपरेटरों ने दिसंबर में सामान्य भीड़ होने से पहले ही अपने शानदार हट यानी झोपड़ियां स्थापित करना शुरू कर दिए हैं। बुनियादी ढांचे की व्यवस्था के साथ एक सफल सीज़न होने की उम्मीद की जा रही है।
Tourism in Goa
मालूम हो कि पर्यटकों को लुभाने के लिए 350 हट में से लगभग 80% पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 15 अक्टूबर तक स्थापित कर दिए जाएंगे। यह जानकारी शेक ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष क्रूज़ कार्डोसो ने मीडिया से बातचीत के दौरान शेयर की है।
गोवा में समुद्र तट के हट यानी झोपड़ियां मानसून के दौरान नष्ट कर दी जाती हैं, और आमतौर पर वर्ष के अंत तक नहीं बनती हैं। हालांकि, इस साल मामला अलग है, और प्रत्येक झोपड़ी की स्थापना नियमित आगंतुकों के लिए भी एक सुखद आश्चर्य रही है। होटलों के मालिक पर्यटन सीजन की इस शुरुआत को लेकर आशावादी महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि इस साल चार्टर्ड उड़ानों के आगमन के कारण समुद्र तट शैक की स्थापना जल्दी शुरू हो गई है, जो पर्यटन सीजन की शुरुआत का संकेत है। रिपोर्टों के अनुसार, रूसी पर्यटकों को लेकर दो चार्टर्ड उड़ानें 2 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर लैंड की हैं जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला है।
