Tosh Himachal Pradesh: डिजिटल डिटॉक्स का लें आनंद, बैग पैक कर निकल जाएं तोश गांव, हिमाचल में छिपा है स्वर्ग

Tosh Village Himachal Pradesh: शहर की चिल्लम-चिल्ली और भागम-भाग भरी लाइफ से अगर आप बोर हो गए हैं और खुदको तरोताजा करने के लिए यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको हिमाचल प्रदेश में छिपे एक ऐसे अनोखे गांव की यात्रा पर ले जाएंगे जहां आपको प्रकृति से जुड़ने का मौका मिलेगा और आप डिजिटल डिटॉक्स का आनंद ले सकेंगे।

Tosh Himachal Pradesh: भीड़भाड़ से दूर यात्रा के लिए मैं किसी ऐसी जगह की तलाश में था जहां मुझे प्रकृति से जुड़ने का मौका मिले और 2 पल सुकून से मैं पहाड़ों के बीच बिता सकूं। पहाड़ों पर घूमने के लिए अक्सर पर्यटक हिमाचल प्रदेश के फेमस हिल स्टेशन शिमला या फिर मनाली का ही रुख करते हैं। ऐसे में मेरे सामने चुनौती पहाड़ पर छिपे किसी ऐसे अनोखे हिल स्टेशन के तलाश की थी जहां मुझे ज्यादा भीड़ ना मिले और कुछ अलग हटकर अनुभव हो सके। बिना ज्यादा दिमाग पर जोर डाले बैग पैक कर दिल्ली से मैं निकल पड़ा पार्वती घाटी में छिपे खजाने तोश को एक्सप्लोर करने जो कसोल के पास समुद्र तल से 2400 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है।

यात्रा के लिए मैंने बस का चुनाव किया दिल्ली से तोश तक का सफर अंतहीन लग रहा था। लेकिन, ठंडी पहाड़ी हवा और बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारों का उत्साह मेरी प्रतीक्षा कर रहे थे। बस भुंतर में उतर गई भुंतर से कसोल होते हुए बरशैणी तक टैक्सी ली फिर बरशैणी से 3-4 किमी की ट्रेक कर के तोश पहुंचा। कसोल जाने के बारे में तो आप कभी ना कभी तो सोच चुके होंगे लेकिन अगर आप अनोखे अनुभव की तलाश में हैं, तो आपको अपनी बकेट लिस्ट में तोश को शामिल करना चाहिए।

End of Feed