Instagrammable places in India: आज के दौर में ट्रैवल सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रह गया है। इसकी जगह लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां खूबसूरत नजारों के साथ यादगार तस्वीरें भी क्लिक की जा सकें। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर आकर्षक तस्वीरें साझा करना ट्रैवल अनुभव का अहम हिस्सा बन चुका है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनोखी वास्तुकला और रंग-बिरंगे दृश्यों के कारण ट्रैवल लवर्स की पसंदीदा बन गई हैं। यदि आप भी अपनी ट्रैवल डायरी को शानदार तस्वीरों से भरना चाहते हैं, तो इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशंस (Travel Destination) को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
फोटोज के लिए देश की 5 शानदार जगहें
1. उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर अपनी शाही खूबसूरती के लिए दुनियाभर में पहचान रखता है। यहां की झीलें, सफेद संगमरमर से बने महल और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य किसी भी तस्वीर को खास बना देते हैं। लेक पिछोला के किनारे खड़े होकर क्लिक की गई तस्वीरें किसी पोस्टकार्ड जैसी नजर आती हैं।
2. चेरापूंजी
मेघालय का चेरापूंजी प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हरे-भरे पहाड़, विशाल झरने और बादलों से घिरी घाटियां यहां की पहचान हैं। खासकर मानसून के दौरान यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। यहां का जीवित जड़ पुल (लिविंग रूट ब्रिज) जैसी जगहें आपकी तस्वीरों को अलग पहचान दे सकती हैं।
3. हम्पी
यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां इतिहास और फोटोग्राफी दोनों का आनंद मिल सके, तो हम्पी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको प्राचीन मंदिर, विशाल चट्टानें और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त यह शहर हर एंगल से खूबसूरत दिखाई देता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां की तस्वीरें बेहद आकर्षक आती हैं।
4. गुलमर्ग
कश्मीर को धरती का स्वर्ग गुलमर्ग की वजह से ही कहा जाता है और यह नाम बिल्कुल सही साबित होता है। जी हां यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़, हरे घास के मैदान और रोमांचक केबल कार राइड देखने को मिलते हैं। सर्दियों में यहां का सफेद नजारा किसी फिल्मी दृश्य जैसा लगता है। यहां आप शानदार फोटोज क्लिक कर सकते हैं।
5. पुदुचेरी
दक्षिण भारत का पुदुचेरी अपनी फ्रेंच वास्तुकला और रंग-बिरंगी गलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की पीली और नीली इमारतें, कैफे और समुद्र किनारे का शांत माहौल इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट फोटोज तैयार करते हैं। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए।
यात्रा बनेगी यादगार
भारत में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। इन जगहों पर आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना, समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना, हर तरह के यात्रियों के लिए यहां शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन जगहों पर जाकर आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी।
