यात्रा

भारत में छिपे 3 कम पॉपुलर अनमोल रत्न, फटाफट बना लो घूमने का प्लान, भीड़ से मिलेगा छुटकारा

Underrated Destinations In India: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा किसी ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जो कम पॉपुलर होने के साथ आकर्षक भी हो। हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद उन 3 जगहों के बारे में डिटेल में जानकारी जहां आपको बेहद कम भीड़भाड़ के साथ शांति मिलेगी।

Image

Underrated Destinations

Most Underrated Destinations In India: विविधता से भरा हमारा देश भारत घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। हालांकि, भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो अभी तक उतनी पॉपुलर नहीं हो पाई हैं जितना वो डिजर्व करती हैं। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर अद्भुत है जहां आप परिवार के साथ या फिर अकेले जाने का प्लान कर सकते हैं। ये स्थल ना केवल खूबसूरत हैं बल्कि यहां का शांत माहौल और कम भीड़-भाड़ आपको 2 पल प्रकृति के बीच बिताने का मौका देती हैं। यहां भारत के 3 सबसे अंडरेटेड यात्रा स्थलों की लिस्ट दी गई है।

Tirthan Valley: हिमाचल प्रदेश में मौजूद तीर्थन वैली इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं है जितना वो डिजर्व करती है। शांति और खूबसूरती से भरी इस जगह पर आप एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। यहां के घने जंगल, नदियां और झरने आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Gurez Valley: जम्मू और कश्मीर में स्थित गुरेज घाटी एक छुपा हुआ रत्न है। शांति, सुरम्य दृश्य और साहसिक गतिविधियों के लिए फेमस इस जगह पर आप घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। कम पॉपुलर डेस्टिनेशन होने की वजह से अधिकतर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं।

Majuli Island: असम का माजुली द्वीप पर्यटकों के बीच काफी कम पहचानी जाती है। हालांकि, यह विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। प्राकृतिक सुंदरता, लोक कला और संस्कृति का दीदार करने के लिए आप माजुली द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। माजुली में सुंदर घाट, नदी किनारे के दृश्य आपका दिन बना देंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article