IRCTC Malaysia Singapore Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो? आईआरसीटीसी ने Magical Malaysia With Singapore Sensation के नाम ले नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। विदेश घूमने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए ये टूर पैकेज बेहद किफायती और आकर्षक रहने वाला है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको मलेशिया और सिंगापुर की सैर करवाई जाएगी।
27.03.2025 की रात को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से 19:30 बजे कुआलालंपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 08:10 बजे कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आगमन के साथ आपके सुनहरे सफर की शुरुआत हो जाएगी। बट्टू गुफाएं, किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, ट्विन टॉवर, बर्जया टाइम्स स्क्वायर, आर्किड गार्डन की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
इस पैकेज का कोड NLR030A है। 3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। दौरे की पूरी अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा और यात्रा बीमा भी शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करते हैं तब आपको 1,54,760 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 1,27,390 रुपए आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 1,26,820 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,09,570 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932230, 8287932229, 8287932228, 9281030727 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
