Tiger safari: मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) बहुत ही मशहूर टाइगर रिजर्व है। ये जगह खासकर बाघों की अच्छी संख्या के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां वन्यजीव प्रेमी और पहली बार सफारी करने वाले लोग बड़ी संख्या में आते हैं। यहां सिर्फ बाघ ही नहीं, बल्कि तेंदुआ, भालू, जंगली कुत्ते, गौर, सांभर, चीतल और 250 से ज्यादा तरह के पक्षी भी देखने को मिलते हैं। मतलब यहां जंगल की असली दुनिया देखने को मिलती है।
Tiger safari Bandhavgarh National Park
सफारी जोन
यहां सफारी दो हिस्सों में होती है-कोर और बफर जोन।
ताला जोन: बाघ दिखने के सबसे ज्यादा चांस यहीं होते हैं।
मगधी जोन: खुले मैदान और पानी के स्रोत की वजह से यहां जानवर आसानी से दिख जाते हैं।
खितौली जोन: थोड़ा शांत इलाका है, भीड़ कम रहती है।
बफर जोन जैसे पनपथा और धामोखर में भी अच्छा जंगल अनुभव मिलता है।
नाम और इतिहास
बांधवगढ़ नेशनल पार्क का नाम रामायण से जुड़ा हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण के लिए यहां एक किला बनवाया था। आज भी यह इलाका घने जंगलों, खुले मैदानों और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है।
घूमने का सही समय
अगर आप बाघ देखना चाहते हैं तो मार्च से जून का समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि गर्मी में जानवर पानी के पास ज्यादा आते हैं। लेकिन अगर आपको आरामदायक मौसम और हरियाली पसंद है तो अक्टूबर से फरवरी के बीच आना बेहतर रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
देखने लायक जगहें
बांधवगढ़ किला: पहाड़ी पर बना है और यहां से जंगल का शानदार नजारा दिखता है।
चार्जर पॉइंट: यहां मशहूर बाघ-चार्जर की यादें जुड़ी हैं।
बघेल संग्रहालय: यहां इलाके के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिलती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: टाइम ट्रैवल वाला एहसास देगा राजस्थान का ये 800 साल पुराना किला, कहलाता है भारत का Living Fort
बता दें कि बांधवगढ़ पहली बार सफारी करने वालों के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि यहां जंगल छोटा है, सफारी अच्छे से मैनेज होती है और बाघ दिखने के चांस भी ज्यादा रहते हैं। बांधवगढ़ सिर्फ बाघ देखने की जगह नहीं है, बल्कि यह असली जंगल, प्रकृति और एडवेंचर का एक शानदार अनुभव देता है। ऐसे में अगर आप परिवार, दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर भी जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है।
