अप्रैल में पड़ रहे दो लॉन्ग वीकेंड, IRCTC के इस पैकेज का लुत्फ उठाकर कर आएं वादियों की सैर, जानें कीमत और मिलने वाली सुविधाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2025, 06:11 AM IST

IRCTC अपने यात्रियों का खास ध्यान रखता है और अक्सर शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। ऐसे में एक बार फिर IRCTC अपने यात्रियों के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आपको शिमला, कुर्फी की सैर कराई जाएगी। तो चलिए जानते हैं पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

भाग दौड़ भरी लाइफ में सुकून के दो पल बिताने के लिए अक्सर लोग वीकेंड्स पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन मजा तब दोगुना हो जाता है जब वीकेंड लंबा हो। ऐसे में अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में दो लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। पहला लॉन्‍ग वीकेंड 12, 13 और 14 अप्रैल को पड़ रहा है। लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए IRCTC ने शानदार पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आप चंडीगढ़, कुफरी और शिमला जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

HIMACHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI

पैकेज का नाम और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं

IRCTC ने इस पैकेज का नाम BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030)रखा है। इस पैकेज की शुरुआत 11 अप्रैल को लखनऊ से होगी। 5 Nights/6 Days के पैकेज में आपको ट्रेन में 3AC की कन्‍फर्म टिकट, शिमला में 2 रात का स्‍टे और चंडीगढ़ में 1 रात का स्‍टे। वहीं साइट विजीट के लिए शेयरिंग बेस पर रोड व्‍हीकल दिया जाएगा। वहीं इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्‍ट, 3 डिनर, जीएसटी और इंश्‍योरेंस वगैरह भी मिलेगा।

End of Feed