यात्रा

गर्मियों में जाने के लिए No.1 है ये वाला राज्य, कोने-कोने से टपकती है प्राकृतिक खूबसूरती

गर्मियों के मौसम में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत का ये नंबर वन राज्य जरूर ही विजिट करें। वैसे तो इंडिया में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आपको प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा रूप देखने को मिलेगा। लेकिन गर्मी में अगर कहीं जाना है, तो इस एक राज्य की सैर आपकी लिस्ट में सबसे टॉप पर होनी चाहिए।

Image

No 1 State of India to Visit in Summer

Must Visit State in Summer 2025: गर्मियों की छुट्टियाँ आते ही लोग ठंडी और सुहावनी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। वैसे तो भारत में कई राज्य हैं जो गर्मी से राहत दिलाते हैं, लेकिन इस खूबसूरत देश में एक ऐसा राज्य है जो इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। वो राज्य है हिमाचल प्रदेश जिसे हर ट्रेवल लवर गर्मियों में विजिट करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प मानता है। यहाँ का मौसम, प्राकृतिक सौंदर्य और सैलानी स्थल इसे गर्मियों में घूमने के लिए बेशक ही एकदम बेस्ट बनाता है। हिमाचल प्रदेश में आप बहुत से खूबसूरत हिल स्टेशन्स विजिट कर सकते हैं, जहां नदीं, पहाड़, झरनों से लेकर बर्फ तक का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जैसा शायद ही कहीं देखा हो। ऐसे में अगर आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ किसी शानदार ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हिमाचल की वादियों में जरूर कुछ दिन गुजार लें।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख आकर्षण, Top Places To Visit In Himachal Pradesh

शिमला – "पहाड़ों की रानी" के नाम से मशहूर शिमला अपने ठंडे मौसम और ब्रिटिश कालीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में शिमला की खूबसूरती देखते बनती है। यहां पर जाकर आपको मॉल रोड, रिज और जाखू मंदिर जरूर देखने चाहिए।

मनाली – एडवेंचर प्रेमियों के लिए मनाली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दोस्तों के साथ आप यहां पर बहुत ही रोमांचक ट्रिप पर जा सकते हैं। मनाली के साथ साथ जिभि, रोहतांग पास, सोलंग वैली और हिडिम्बा मंदिर देखने लायक जगहें हैं।

धर्मशाला – तिब्बती संस्कृति और बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध धर्मशाला शांति और ठंडक का अनुभव देता है। धर्मशाला के साथ साथ आपको जरूर ही मैकलोडगंज भी विजिट करना ही चाहिए।

डलहौज़ी – कम भीड़-भाड़ वाला यह हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी बिजी जिंदगी से कुछ दिन का ब्रेक चाहते हैं, तो फिर आपको जरूर ही सुकून वाले एहसास के लिए डलहौजी विजिट करना ही चाहिए।

कसौली और चैल – ये छोटे लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन शहर की भागदौड़ से दूर शांति ढूँढ़ने वालों के लिए बेस्ट हैं। गर्मियों में विजिट करने के लिए बेशक ही हिमाचल के ये हिल स्टेशन्स मस्ट विजिट हैं। इसी के साथ साथ हिमाचल में एक्सप्लोर करने के लिए और भी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं।

क्यों चुनें हिमाचल प्रदेश?

सुहावना मौसम: गर्मियों में तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है, जो इसे गर्मी से बचने के लिए बेहतरीन जगह बनाता है। इसी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश टूरिज्म के मामले में बहुत आगे है और आपको यहां पर यातायात से लेकर खाने पीने और रहने की बहुत ही अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। इसी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश आपको इसलिए भी जाना चाहिए, क्योंकि यहां पर आपको सुकून के साथ साथ रोमांच का भी ऐसा अनोखा रूप देखने को मिलेगा, जैसा कहीं कभी नहीं देखा होगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article