Summer Treks in Uttarakhand (उत्तराखंड की ट्रैकिंग प्लेसेस): उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है , भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़ और कल-कल बहती नदियां किसी भी प्रकृति प्रेमी का मन मोह लेने के लिए काफी हैं। हिमालय की गोद में बसे इस राज्य का जादू हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। उत्तराखंड मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है, गढ़वाल और कुमाऊं। इन दोनों क्षेत्रों की पहाड़ियां ट्रेकिंग, कैंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां के ट्रेकिंग रूट्स न केवल रोमांच से भरे हैं, बल्कि प्रकृति की अनोखी झलक भी प्रस्तुत करते हैं। यदि आप एडवेंचर के शौकीन नहीं हैं, तब भी उत्तराखंड की शांतिपूर्ण वादियां आपको एक अलग तरह की खुशी दे सकती हैं। यहां के छोटे-छोटे गांव, घाटियां और दूर तक फैले चरागाह अनुभव देते हैं। यहां की टूरिस्ट प्लेसेस आपके सफर को और भी यादगार बना सकती हैं। तो अगर आप गर्मी की छुट्टियों में ट्रैकिंग करने की सोच रहे हैं तो इन शानदार जगहों पर जरूर जाएं।
Uttarakhand Best Trekking Places
Summer Treks in Uttarakhand (उत्तराखंड की ट्रैकिंग प्लेसेस)
पन्पटिया कोल
4200 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद और ग्लेशियर से होकर गुजरने वाली पन्पटिया कोल ट्रेक, गढ़वाल रीजन की सबसे ऊंची चोटी है। ट्रेक का पूरा रास्ता पहाड़ों की खूबसूरती और फूलों की वादियों से भरा रहता है। यहां से चौखंबा, नीलकंठ, पार्वती की चोटी और सुजल सरोवर का बेहद अद्भुत नजारा दिखता है।
धूमधारकांडी ट्रेक
धूमधारकांडी ट्रेक, उत्तराखंड का सबसे मुश्किल और थका देने वाला ट्रेक माना जाता है जो 5300 मीटर की ऊंचाई पर है, जो स्वर्गरोहिणी और बंदरपुंछ को जोड़ता है। इस ट्रेक तक पहुंचने का रास्ता बेहद पथरीला है। ट्रेक के रास्ते में आपको चारधाम के यमुनोत्री मंदिर से वापस लौट रहे कई तीर्थ यात्री भी मिल सकते हैं।
हनुमान चट्टी डोडीताल
अगर आप पहली बार ट्रेकिंग करने जा रहे हैं तो हनुमान चट्टी ट्रेक एक बढ़िया लोकेशन हो सकती है। ये शानदार ट्रेक उत्तर काशी जिले के उत्तर में स्थित है। इस ट्रेक का मुख्य आकर्षण यहां की डोडिताल झील है जो चारों तरफ से शाहबलूत, चीढ़ और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। आप यहां ठहरकर प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेने के साथ-साथ बोटिंग भी कर सकते हैं। डोडीताल से हनुमान चट्टी तक का ट्रेक 2 दिन का है।
चंद्रशीला ट्रेक
चंद्रशीला ट्रेक, उत्तराखंड का मनमोहक ट्रेक माना जाता है, जहां से हिमालय का खूबसूरत और भव्य नजारा देखने को मिलता है। इस ट्रेक की खास बात ये है कि ये जगह सालभर खुली रहती है और ये उत्तराखंड के हिमालय रीजन का सबसे सुगम ट्रेक माना जाता है, जिसे 3-6 दिनों के बीच पूरा किया जा सकता है। इस ट्रेक के जरिए आप दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक पहुंच सकते हैं जो तुंगनाथ में 4000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।
