यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं साउथ कोरिया, 7 रात का है टूर पैकेज, जानें किराया और डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए इस बार साउथ कोरिया घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटीसी ने बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको करवाए जाएंगे। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: समृद्ध संस्कृति, आधुनिक शहरों, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस साउथ कोरिया घूमने का आपके पास मौका है। मई के महीने में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने FASCINATING SOUTH KOREA नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरिया के प्रमुख शहरों सियोल और बुसान की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें सियोल में 05 रातों का होटल आवास और बुसान में 02 रातों का होटल आवास शामिल है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से 1 भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अंग्रेजी बोलने वाला स्थानीय गाइड भी आपकी मदद के लिए आपके साथ होगा।

3 मई 2025 को फ्लाइट नंबर एमएच 105/66 द्वारा बेंगलुरु से सियोल के लिए 11.55 बजे उड़ान भरी जाएगी। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल के लिए खर्चा 265000 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 219000 तय किया गया है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 215000 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 149000 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBO18 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 080 - 22960013, 8595931292, 8595931293 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article