IRCTC Vaishno Devi Train Tour Package (माता वैष्णो देवी टूर पैकेज): भारतीय रेलवे द्वारा चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में खास टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसको बुक कर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली से 4 दिन और 3 रातों वाले इन ट्रेन पैकेज की बुकिंग कर आप भी अपने परिवार तो दोस्तों के साथ शानदार यात्रा कर सकते हैं। यहां देखें माता वैष्णो देवी Ex दिल्ली (Weekday) पैकेज की बुकिंग कैसे करें, इसकी कीमत कितनी होगी तो इस पैकेज में क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी।
कब और कैसे शुरु होगी माता वैष्णो देवी की यात्रा
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज के तहत आप दिल्ली से 4 दिन और 3 रात वाली यात्रा की बुकिंग कर सकते हैं। जिसकी शुरुआत 3 अप्रैल से होगी इस पैकेज का कोड NDR01 है, जिसको कॉपी कर आप इस बढ़िया और किफायती टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। दिल्ली से शुरु होने वाली ये यात्रा वीक डे में होगी, जिससे कम भीड़-भाड़ में आप दिव्य दर्शन का आनंद ले सकते हैं। इस पैकेज में आपको वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ अन्य मंदिरों के दर्शन का भी लाभ मिलेगा।
कितना खर्च होगा
वैष्णो देवी यात्रा पैकेज की बुकिंग कर रहे यात्रियों को प्रति व्यक्ति के हिसाब नीचे बताई गई राशि जमा करनी होगी। जो आपके द्वारा बुक किए गए होटल के कमरों की शेयरिंग के आधार पर तय की जाएगी।
उपलब्ध सुविधाएं क्या होंगी
इस टूर पैकेज में आपको ट्रेन की 3AC की टिकट के साथ होटल में रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ साथ आपको आस पास घूमने के लिए एसी कार की सुविधा भी दी जाएगी। पैकेज में ही खाना भी शामिल रहेगा। हालांकि माता वैष्णो देवी के दर्शन के पास की कीमत, आरती के पास की कीमत तो अन्य एक्स्ट्रा चार्जेज पैकेज में शामिल नहीं होंगे। अगर आप ये वाला टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं, तो https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01 इस लिंक के जरिए सीधी अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
