गर्मी के मौसम में भूलकर भी न बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, तपती धूप में बिगड़ सकती है सेहत

Hot Indian Destinations: गर्मी के मौसम में घूमने का प्लान काफी सोच-समझकर बनाना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां गर्मी के दिनों में घूमने नहीं जाना चाहिए।

Hot Indian Destinations: गर्मी का मौसम आते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग करने लगते हैं, लेकिन हर जगह इस समय घूमने के लिए सही नहीं होती। कुछ डेस्टिनेशन ऐसे होते हैं जहां तेज धूप, लू और उमस आपकी यात्रा को असहज बना सकती है और सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है। ऐसे मौसम में ज्यादा गर्म इलाकों में घूमना डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए समर वेकेशन प्लान करते समय जगह का चुनाव सोच-समझकर करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे (Places to Avoid in Summer) जहां जाने का प्लान आपको गर्मियों में नहीं बनाना चाहिए।

Hot Travel Destination

गर्मी में न घूमें ये जगहें

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके

राजस्थान अपनी शाही विरासत और खूबसूरत किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मियों में यहां का मौसम बेहद कठिन हो जाता है। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे शहरों में तापमान 45-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों में यहां तेज धूप में घूमने से लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में यहां घूमना आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

End of Feed